आज़मगढ़ पब्लिक स्कूल में हिंदी सप्ताह का सफल आयोजन

Updated

About The Event

कोटिला चेकपोस्ट (रानी की सराय) स्थित आज़मगढ़ पब्लिक स्कूल में 8 से 13 सितम्बर तक हिंदी सप्ताह का आयोजन बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया।इस पूरे सप्ताह विद्यार्थियों ने अपनी रचनात्मकता और प्रतिभा का परिचय निबंध लेखन, कविता पाठ, वाद-विवाद, सुलेख, प्रश्नोत्तरी, पोस्टर मेकिंग और सांस्कृतिक कार्यक्रमों जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से प्रस्तुत किया।समापन समारोह में प्रसिद्ध साहित्यकार एवं समाजसेवी श्री राजीव रंजन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वे पिछले तीन दशकों से हिंदी साहित्य और पुस्तकालय संस्कृति को बढ़ावा देने में सक्रिय हैं। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि “हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है।”विद्यालय के प्रबंधक सीए मोहम्मद नोमान ने विद्यार्थियों को हिंदी पर गर्व करने और इसे हमारी सांस्कृतिक धरोहर के रूप में आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया तथा उनकी सक्रिय भागीदारी की सराहना की।प्रधानाचार्या रूपल पांड्या ने शिक्षकों और विद्यार्थियों के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल रचनात्मकता को बढ़ाते हैं, बल्कि भाषा के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण भी विकसित करते हैं।कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों द्वारा यह शपथ लेने के साथ हुआ कि वे हिंदी की गरिमा को बनाए रखेंगे और इसके संवर्धन में अपना योगदान देंगे।

#हिंदीसप्ताह #AzamgarhPublicSchool #सांस्कृतिकधरोहर #हिंदीपरगर्व

Location

  • Cost Free
  • Event date
    September 13, 2025
    November 30, 2025
  • Event time 8:00 am - 11:00 am
  • Total Slot 1
  • Booked Slot 0

This event has expired

Select the fields to be shown. Others will be hidden. Drag and drop to rearrange the order.
  • Image
  • SKU
  • Rating
  • Price
  • Stock
  • Availability
  • Add to cart
  • Description
  • Content
  • Weight
  • Dimensions
  • Additional information
Click outside to hide the comparison bar
Compare